![]() |
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान |
भारत में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश में कुल 12 राष्ट्रीय उद्यान है।
मध्य प्रदेश का सबसे पुराना कान्हा राष्ट्रीय उद्यान है और नवीनतम 12वाँ कूनो राष्ट्रीय उद्यान है।
1. कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित है।
- यह मध्य प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान है।
- इसे 1955 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 940 वर्ग किलोमीटर है।
- यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
2. माधव राष्ट्रीय उद्यान
- माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है।
- इसे में 1958 राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- माधव राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 337 वर्ग किलोमीटर है।
- यह मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है।
3. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है।
- इसे 1968 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 437 वर्ग किलोमीटर है।
- बांधवगढ़ मुख्यतः इस उद्यान के एक पहाड़ का नाम है।
- मध्य प्रदेश का यह ऐसा उद्यान है जो 32 पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध है।
4. पेंच राष्ट्रीय उद्यान
- पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सिवनी - छिंदवाड़ा जिले में स्थित है।
- इसे 1975 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- पेंच राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 293 वर्ग किलोमीटर है।
5. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
- पन्ना राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के पन्ना - छतरपुर जिले में स्थित है।
- इसे 1981 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- पन्ना राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 542 वर्ग किलोमीटर है।
6. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
- सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है।
- इसे 1981 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 528 वर्ग किलोमीटर है।
7. संजय - दुबरी राष्ट्रीय उद्यान
- संजय - डुबरी राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सीधी - सिंगरौली जिले में स्थित है।
- संजय दुबरी की स्थापना 1975/81 में किया गया था।
- संजय - दुबरी राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 831 वर्ग किलोमीटर है।
8. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में स्थित है।
- इसे 1983 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 4.45 वर्ग किलोमीटर है।
9. जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
- जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में स्थित है।
- इसे 1983 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 0.27 वर्ग किलोमीटर है।
- यह क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।
10. ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान
- ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है।
- इसे 2004 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 651 वर्ग किलोमीटर है।
11. डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान
- डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है।
- इसे 2011 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 89.7 वर्ग किलोमीटर है।
12. पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान
- पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के श्योपुर - मुरैना जिले में स्थित है।
- इसे 2018 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
- पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 748.76 वर्ग किलोमीटर है।
- इसकी स्थापना 1981 में एक वन्य अभ्यारण्य के रूप में की गई थी।
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित रोचक जानकारियां
- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है।
बहुत बढ़िया जानकारी दिया आपने... धन्यवाद 🙏
ReplyDeleteVery helpful content 👍👍
ReplyDelete